दोस्तो अगर आप ये जानना चाहते है कि Demat अकाउंट क्या होता है? और ये कैसे काम करता है? तो आप बिल्कुल सही जगह आये है। आज के इस आर्टिकल में मैं आपको डीमैट अकाउंट की पूरी जानकारी के बारे में बताने वाला हूँ।
![]() |
| Demat Account Kya Hota Hai In Hindi |
डीमैट अकाउंट क्या होता है – Demat Account in Hindi
दोस्तो डीमैट अकाउंट के जरिये ही लोग शेयर बाजार में शेयर को खरीद या बेच सकते है। आप इसे इस तरीके से समझ सकते है कि जिस प्रकार लोग अपने पैसे बैंक अकाउंट में रखते है ठीक उसी प्रकार लोग Demat अकाउंट में अपने शेयर रखते है। डीमैट अकाउंट खोलने के लिए आपके पास PAN कार्ड का होना अनिवार्य है बिना PAN कार्ड के आप डीमैट अकाउंट नही खोल सकते।
अगर आपकी उम्र 18 साल से कम है और आपके पास PAN कार्ड नही है तो आप अपने माता-पिता के PAN कार्ड से अपना एक डीमैट अकाउंट खोल सकते है।
Demat Account Kya Hota Hai in Hindi
कुछ साल पहले जब लोग किसी कंपनी के शेयर खरीदते थे तो वो कंपनी उन्हें उन शेयर से जुड़े कुछ कागज़ भेजती थी. वो कागज़ इस बात का सबूत होते थे की उन्होंने उस कंपनी में निवेश किया है और उस कंपनी के शेयर खरीद रखें है। लेकिन जब उन्हें शेयर बेचना होता था तो सबसे पहले उन्हें वह दस्तावेज कंपनी के दफ्तर में भेजना पड़ता था। फिर वो कंपनी देखती थी कि जब उन्होंने शेयर खरीदा था तब उसका भाव क्या था और आज उसका भाव क्या है, उसी के मुताबिक उन्हें पैसे मिलते थे। यह प्रक्रिया काफी जटिल थी और इसमें बहुत समय भी खराब होता था। इसलिए ज्यादातर लोग शेयर में निवेश करने से बचते थे।
●शेयर मार्केट से पैसे कैसे कमाए - पूरी जानकारी
लेकिन आज की टेक्नोलॉजी की दुनिया मे ये सब बहुत ही आसान हो गया है। और डीमैट अकाउंट के आने के बाद से तो सब बदल सा गया है। आज आप जैसे ही किसी कंपनी के शेयर खरीदते है वो कुछ ही समय मे आपके Demat अकाउंट में आ जाता है। और जब आप शेयर बेचते है तो उसका पैसा भी कुछ देर में आपके अकाउंट में आ जाता है। आजकल तो आप मोबाइल से ही शेयर को खरीद या बेच सकते है, इसके लिए आपको कंप्यूटर की भी जरूरत नही होती।
बेस्ट डीमैट अकाउंट
दोस्तो इंडिया में बहुत से ब्रोकर है जिनके द्वारा आप अपना एक डीमैट अकाउंट खोल सकते है जिसमे Upstox इंडिया की सबसे अच्छी ब्रोकरेज कंपनियों में से एक है। दोस्तो यह एक शत प्रतिशत सुरक्षित और भरोसेमंद कंपनी है क्योंकि इस कंपनी में खुद Mr. रतन टाटा ने भी Investment की है। यह कंपनी NSE, BSE और MCX के लिए बहुत कम कीमत में Trading Service देती है। इसके अलावा इसमे आपको कुछ Paper Work करने की भी जरूरत नहीं पड़ती। आप आसानी से Online Demat Account बनाकर Trading शुरू कर सकते है।
और इस समय Upstox में ऑफर भी चल रहा है जिससे आप फ्री में अपना एक डीमैट अकाउंट खुलवा सकते है। इस आर्टिकल में मैं आपको Upstox में डीमैट अकाउंट खोलने का पूरा प्रोसेस भी बताऊंगा।
डीमैट अकाउंट कैसे खोले इन हिंदी - पूरी प्रक्रिया
Upstox में Demat Account खोलने के लिए हमे कौन-कौन से documents की जरूरत होगी-
1. पैन कार्ड
2. आधार कार्ड
3. बैंक पासबुक
दोस्तो नीचे बताये गए points को आप step by step फॉलो करके अपना एक डीमैट अकॉउंट आसानी से बना लेंगे-
1. Upstox पर अकाउंट खोलने के लिए सबसे पहले आपको नीचे दी गई लिंक पर क्लिक करके Upstox की App को डाउनलोड कर लेना है
लिंक - https://bv7np.app.goo.gl/ABn1
2. इसके बाद आपको यहाँ पर अपना मोबाइल नम्बर और Email ID डालकर Send OTP पर क्लिक करना है। जिसके बाद आपके फ़ोन में Upstox से एक OTP आएगी, उसे यहाँ डाल देना है।
| source :- quora |
3. अगले step में आपको अपना Pan No. और Date of Birth डालना होगा और नेक्स्ट पर क्लिक करना होगा।
| source :- quora |
4. इसके बाद आपको कुछ सवालो के जवाब पर click करना है। जैसे की
What is Your Gender- इसमे आपको अपीना Gender (Male या Female) सेलेक्ट करना है।
Marital Status- इसमे आपको Single या Married सेलेक्ट करना होगा।
What is Your Annual Income- इसमे आपको अपनी सालाना आय के बारे में बताना होगा।
What is Your Tradig Experiance- दोस्तो इसमे आपको ये बताना है कि आप कितने दिनों से शेयर मार्केट में काम कर रहे है।
Are You Politically Expose- इसमे आपको Yes या No पर क्लिक करना होगा।
What is Your Occupation- इसमे आपको ये बताना है कि आप क्या करते है।
![]() |
| source :- quora |
5. अगले Step में आपसे ये पूछा जाएगा कि आप NRI है या नहीं। आपको वहाँ पर yes या no पर क्लिक करना है।
![]() |
| source :- quora |
6. अगले step में आपको equity, FO या Commodity इनमे से किसी एक या फिर दो option को सेलेक्ट करना होगा। अगर आप शेयर मार्केट में नए है तो आप केवल equity वाला option ही सेलेक्ट करियेगा। केवल equity को ही सेलेक्ट करके आप किसी भी कंपनी के शेयर को आसानी से खरीद या बेच सकते है।
![]() |
| source :- quora |
7. अगले स्टेप में आपको अपनी बैंक Details यहाँ पर Submit करनी होगी।
| source :- quora |
8. इसके बाद आपको यँहा पर अपना इनकम प्रूफ (Optional ) और Signature Upload करना है।
![]() |
| source :- quora |
9. दोस्तों जब आप इन सारे steps को फॉलो करके अपना डीमैट अकाउंट बनाएंगे, तो इसके बाद Upstox आपका अकाउंट 24 से 48 घंटे के अंदर active कर देगा। इसके बाद आप शेयर को अपने फ़ोन से खरीद या बेच सकेंगे।
Upstox में किसी कंपनी का शेयर खरीदे और बेचे कैसे?
1. Create Watch List
सबसे पहले Upstox पर अकाउंट बना ले उसके बाद आपको अपनी एक Watch List बनानी होगी। जिसमे आपको अपने पसंदीदा stocks को रखना है जिससे आप उनकी कीमतों को हमेशा देख सके। Watch List का Option सबसे ऊपर दिया होता है।2. Buy Stocks
Watch List बनाने के बाद उनमे से जो भी Stocks आपको लेने है उसे आप सेलेक्ट कर के खरीद सकते हो।3. Set Order Type
दोस्तों शेयर खरीदने से पहले आप उसका आर्डर टाइप सिलेक्ट कर सकते है। मतलब की आपको उस स्टॉक की Quantity कितनी चाहिए, Buying Price, Product Option और Limits को सेट कर ले। Product में Intraday (केवल एक दिन) और डिलीवरी डे (एक से ज्यादा दिन) में से कोई एक ऑप्शन चुने।
4. Sell Stocks
अब जब अपने शेयर खरीद लिया है और इसके बाद उसे बेचना है तो आप Sell के Option पर Click करके उसे बेच सकते है।लेकिन याद रहे, जब भी आप कोई स्टॉक बेचते है तो उसका 80% Amount तो आपको उसी दिन मिल जाएगा। और 20% Amount 2 दिन के अंदर मिल जाएगा। दोस्तों ये नियम SEBI ने बनाया है इसलिए इसका पालन सभी ब्रोकर कंपनियों को करना पड़ता है।
5. Digital Gold, IPO, Mutual Funds
Upstox में आप Shares और Trading के अलावा Digital Gold, IPO और Mutual Funds भी खरीद सकते है।
डीमैट खाता के लाभ
वैसे तो डीमैट अकाउंट के बहुत सारे फायदे है, लेकिन चलिए जानते है डीमैट अकाउंट के कुछ प्रमुख फायदे:
1. डीमैट एकाउंट के द्वारा शेयरों को खरीदने से उनके चोरी होने या धोखाधड़ी होने की संभावना न के बराबर हो जाती है क्योंकि सारे शेयर्स इलेक्ट्रॉनिक यानी डिजिटल माध्यम में होते हैं। इसमें जोखिम बहुत कम होता है इस वजह से ये सुरक्षित होते है।
2. जैसा कि मैंने पीछे बताया कि पहले शेयर्स को खरीदना और बेचना बहुत ही मुश्किल काम हुआ करता था, जिसमे बहुत समय भी लगता था। पहले आप सिर्फ एक समूह में ही शेयर्स को बेच सकते थे। इसके अलावा आप विषम संख्या में शेयर को नहीं बेच सकते थे। लेकिन अब ऐसा बिल्कुल भी नहीं है, आप डीमैट अकाउंट के जरिए एक अकेले शेयर को भी खरीद व बेच सकते हैं।
3. अब आप जब डीमैट अकाउंट खोलते है तो अकाउंट को व्यक्तिगत रूप से मनोनित कर सकते हैं। ऐसा पहले नहीं था पहले शेयर के लिए प्रमाणपत्र हुआ करता था।
क्या मैं अपने डीमैट अकाउंट को किसी और के नाम कर सकता हूँ?
नहीं, दोस्तो आप अपने डीमैट अकाउंट को किसी और व्यक्ति के नाम नहीं कर सकते है। लेकिन आप अपने शेयर किसी और व्यक्ति को दे सकते है, इसके लिए आपको अपना शेयर उसके अकाउंट में ट्रान्सफर करना होगा। पर ये सब करने के लिए उस व्यक्ति का भी डीमैट अकाउंट होना जरूरी है।
मैं एक साथ कितने डीमैट अकाउंट रख सकता हूँ?
जिस तरह आप बैंक में एक से ज्यादा अकाउंट खोल सकते है उसी तरह आप एक से ज्यादा डीमैट अकाउंट भी खोल सकते है। लेकिन एक company में आप अधिकतम 3 अकाउंट ही खोल सकते हैं।
अगर आपके मन में डीमैट अकाउंट को लेकर अभी भी कोई सवाल है या आप चाहते हैं की इसमें कुछ सुधार होना चाहिए तो आप नीचे comments में जरूर बताइएगा।
अगर आपको यह artical डीमैट अकाउंट क्या होता है इन हिंदी पसंद आया या कुछ नया सीखने को मिला तब कृपया इस पोस्ट को सोशल नेटवर्क जैसे कि Facebook, Whatsapp, Twitter और दुसरे सोशल मीडिया साइट्स पर शेयर जरूर कीजिये।





0 Comments