Share Market Me Paisa Kaise Lagaye in Hindi 2021 - पूरी जानकारी

दोस्तो आपने लोगो को अक्सर स्टॉक मार्केट के बारे में बात करते सुना होगा। कई बार इसके बारे में पता करने की कोशिश भी की होगी। लेकिन इंटरनेट पर आपको ज्यादातर जगह पर सही जानकारी नही मिलती और आधी अधूरी जानकारी मिलने से आप और कंफ्यूज हो जाते है।

Share Market Me Paisa Kaise Lagaye in Hindi

आज के इस आर्टिकल में मैं आपको शेयर मार्केट से जुड़े सारे सवालों के जवाब देने की कोशिश करूंगा। जैसे शेयर मार्केट को कैसे समझे, शेयर मार्केट काम कैसे करता है, शेयर मार्केट में पैसे कैसे कमाए, शेयर मार्केट में कम से कम कितना पैसा लगा सकते है, शेयर मार्केट में अकाउंट कैसे खोले और शेयर बाजार में नुकसान से बचने के टिप्स।


शेयर मार्केट को कैसे समझे


दोस्तों शेयर मार्केट या स्टॉक मार्केट दोनो एक ही शब्द है। जैसा कि Share शब्द का हिंदी अर्थ 'हिस्सा' होता है तो इससे आपको पता लग गया होगा कि शेयर मार्केट 'हिस्से' के सिद्धांत पर काम करता है। यानी शेयर मार्केट में जब आप किसी कंपनी का शेयर खरीदते है तो आप उस कंपनी में अपनी हिस्सेदारी खरीदते है। अगर भविष्य में उस कंपनी को फायदा होगा तो आपके शेयर के दाम बढ़ेंगे जिससे आपका भी फायदा होगा। लेकिन अगर उस कंपनी को भविष्य में नुकसान होगा तो आपके शेयर का दाम भी घटेगा जिससे आपका भी नुकसान होगा।

शेयर मार्केट में कोई भी व्यक्ति जब चाहे तब अपने शेयर दूसरो को बेच सकता है या फिर किसी दुसरे व्यक्ति का शेयर खरीद सकता है।


शेयर मार्केट काम कैसे करता है


भारत मे अगर आप किसी कंपनी का शेयर खरीदना चाहते है तो आप इन 2 स्टॉक एक्सचेंज के द्वारा ही खरीद सकते है। पहला NSE (National stock exchange of India) और दूसरा BSE (Bombay Stock Exchange)।

दोस्तों BSE भारत का सबसे पुराना और बड़ा स्टॉक एक्सचेंज माना जाता है। इसकी स्थापना सन 1875 में हुई थी। वही NSE भारत का दूसरा स्टॉक एक्सचेंज है और इसकी स्थापना सन 1992 में हुई थी। जो कंपनियां इन दोनों स्टॉक एक्सचेंज में लिस्टेड होती है सिर्फ उन्ही में आप स्टॉक खरीद या बेच सकते है।


Share Market Se Paise Kaise Kamaye


स्टॉक मार्केट में किसी कंपनी को लिस्टेड होने के लिए इन दोनों स्टॉक एक्सचेंज से लिखित रूप में कई समझौते करने पड़ते है, और उसी समझौते के तहत कंपनी को अपनी हर गतिविधि की जनकारी समय-समय पर बाजार को देनी पड़ती है। इसके बाद कंपनी द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर उसका मूल्यांकन किया जाता है। और उस मूल्यांकन के आधार पर उस कंपनी की मांग घटने-बढ़ने पर उसके स्टॉक की कीमतों में भी उतार चढ़ाव होता रहता है।

अगर कोई कंपनी अपने लिखित समझौते का पालन नही करती तो उसे एक्सचेंज से हटाने का काम भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (SEBI) करती है। पूरे बाजार में नियंत्रण बनाये रखने का काम SEBI ही करती है।

Share Market Me Paisa Kaise Lagaye in Hindi (शेयर मार्केट में पैसे कैसे लगाए)


दोस्तों किसी कंपनी का स्टॉक खरीदने के लिए सबसे पहले आपको एक डिमैट अकाउंट की जरूरत होगी। अगर आप नही जानते कि डीमैट अकाउंट क्या होता है तो मैंने इसके ऊपर एक आर्टिकल लिखा है जिसमे आपको डीमैट अकाउंट की पूरी जानकारी मिल जाएगी। वो आर्टिकल पढ़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करे

डीमैट अकाउंट क्या है - पूरी जानकारी


दोस्तों Upstox इंडिया का सबसे अच्छा ब्रोकर माना जाता है और इस समय ऑफर के चलते आप इसमें अपना डीमैट अकाउंट फ्री में खोल सकते है। Upstox एक बहुत ही भरोसेमंद कंपनी है क्योंकि इसमें खुद Mr. रतन टाटा ने भी इन्वेस्ट किया है। दोस्तों Upstox में अकाउंट खोलना बहुत ही आसान है। अगर आप अपना अकाउंट खोलना चाहते है तो मैने अपने एक आर्टिकल में step by step बताया है की कैसे आप Upstox में अपना एक डीमैट अकाउंट खोल सकते है। वो आर्टिकल पढ़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करे।

Upstox पर अपना डीमैट अकाउंट कैसे खोले - step by step


शेयर मार्केट में कम से कम कितना पैसा लगा सकते है?


दोस्तों शेयर मार्केट में पैसा लगाने की कोई लिमिट नही है। अगर आप चाहे तो 1 रूपये के स्टॉक भी खरीद सकते है या आप चाहे तो 1 लाख रुपये के स्टॉक भी खरीद सकते है। आप जिस कंपनी का स्टॉक खरीदेंगे उतना पैसा आपको देना होगा।

शेयर मार्केट में नुकसान से बचने के टिप्स


दोस्तों कई लोग शेयर मार्केट से बहुत पैसा कमाते है तो कई लोग बहुत पैसा गवाते है। अगर आप शेयर मार्केट में नए है तो आपको पहले सीखने पर ध्यान देना चाहिए। शेयर मार्केट कोई जुआ नही है लेकिन अगर आप इसमें बिना सीखे पैसा लगाएंगे तो ये जुए से कम भी नही होगा। मैने नीचे कुछ Points बतये है जिसको अगर आप फॉलो करते है तो शेयर मार्केट में आपका नुकसान होने की संभावना बहुत कम हो जाएगी

1. शुरुआत में आपको शेयर मार्केट में अपने पूरे पैसे का सिर्फ 5% से 10% हिस्सा ही लगाना चाहिए। और जैसे जैसे आपका अनुभव बढ़ता जाए वैसे वैसे आपको अपने पैसे को बढ़ाना चाहिए।

2. जब भी आप किसी कंपनी का शेयर खरीदते है तो उसके बारे में आपको जरूर पता होना चाहिए की आखिर वो कंपनी करती क्या है। आपको उसी कंपनी में निवेश करना चाहिए जिसके Business को आप अच्छे से समझते है। इससे आपका नुकसान होने की संभावना कम रहती है।

3. अक्सर हम TV या न्यूज़ पेपर में किसी कंपनी के बारे में सुनते है और उसपे अपना पैसा लगा देते है। या किसी और के कहने पर हम कोई स्टॉक खरीद लेते है। और बाद में हमारा घाटा हो जाता है। इसलिए कभी भी किसी और द्वारा बताए गए स्टॉक को नही खरीदना चाहिए। आपको अपनी रिसर्च करनी चाहिए उसके बाद ही किसी स्टॉक को खरीदना चाहिए।

स्टॉक मार्केट में Trading क्या है hindi में?


दोस्तों "Trading" शब्द शेयर मार्केट में बहुत लोकप्रिय है। Trading का हिंदी अर्थ "व्यापार" होता है। अगर हम किसी वस्तु या सेवा को इस उद्देश्य से खरीदते है कि कुछ समय बाद उसे बेचकर हम उससे लाभ कमाएंगे तो इस कार्य को Trading कहते है।

इसी तरह शेयर मार्केट में भी जब हम किसी स्टॉक को इस उद्देश्य से खरीदते है कि उसका भाव ऊपर जाने पर हम उसे बेचकर लाभ कमा सके तो इस प्रक्रिया को Trading कहते है। आज के समय मे बहुत से लोग Trading करते है। वैसे तो Trading के कई प्रकार है लेकिन मुख्यतः 3 प्रकार के Trading को ही लोग ज्यादा पसंद करते है-

1. Scalper Trading : ये ऐसे ट्रेड होते है जिसमे 5 से 10 मिनट के अंदर ही शेयर खरीद कर बेच भी दिया जाता है। इसमे कुछ ही मिनटो में लोग अपना लाभ कमा लेते है। लेकिन इसमें फायदा तभी होगा जब निवेश की गई राशि बड़ी हो। इसमें नुकसान होने की संभावना भी बहुत होती है। क्योंकि निवेश की गई राशि बड़ी होती है।

2. Intra-day Trading : ऐसे ट्रेड जो एक दिन में समाप्त हो जाते है। यानी इसमे लोग जिस दिन शेयर खरीदते है उसी दिन बेच कर उससे लाभ कमा लेते है। इसमे भी नुकसान होने की संभावना बहुत होती है।

3. Swing Trading : दोस्तों Trading में सबसे सुरक्षित Swing Trading ही माना जाता है। ये ऐसे ट्रेड होते है जो कुछ दिन, हफ़्तों या महीनों में पूरे किए जाते है। इसमें लोग किसी कंपनी के शेयर खरीदते है इसके बाद कुछ दिनों में जब उसका भाव बढ़ जाता है तो उसे बेच देते है।


Share Market se Paise Kaise Kamaye


अगर आप शेयर मार्केट में नए है तो आपको Trading से दूर रहना चाहिए। और इन्वेस्टमेंट पर ध्यान देना चाहिए। जब आप किसी कंपनी के शेयर कम से कम 5 से 10 साल तक रखते है तो उसे इन्वेस्टमेंट कहते है। इन्वेस्टमेंट सबसे सुरक्षित होता है।

Trading में ज्यादातर लोग पैसा गवाते है। और कुछ लोग ही पैसा कमाते है। पैसा गवाने वाले वही लोग होते है जो शेयर मार्केट में नए होते है और बिना Trading की जानकारी के उसमे पैसा लगा देते है और बाद में उनका नुकसान होता है।

दोस्तो भारत मे अभी भी केवल 4% लोग ही ऐसे है जो शेयर मार्केट में पैसा लगाते है जबकि अमेरिका में ये आँकड़ा 55% है। यानी अमेरिका में 55% से ज्यादा लोग शेयर मार्केट में पैसा लगाते है। भारत में ज्यादातर लोग शेयर मार्केट के नाम से ही डरते है। उन्हें बस यही सिखाया जाता है कि शेयर मार्केट एक जुआ है और यहाँ सिर्फ पैसा डूबता ही है। लेकिन सच्चाई इससे बहुत अलग है। आज लाखो लोग शेयर मार्केट से बहुत पैसे कमा रहे है। और हो न हो, आने वाले कुछ सालों में भारत मे भी बहुत से लोग शेयर मार्केट में निवेश करना शुरू कर देंगे।

तो आज ही अपना डीमैट अकाउंट Upstox पर फ्री में खुलवाइये और शेयर मार्केट में निवेश करना शुरू कीजिए।

Upstox Official App/website Link - https://bv7np.app.goo.gl/ABn1


दोस्तों आशा करता हूँ कि आज आपको शेयर मार्केट से जुड़े हर सवाल के जवाब मिल गए होंगे। जैसे Share Market Me Paisa Kaise Lagaye, शेयर मार्केट में पैसे कैसे कमाए, शेयर मार्केट में कम से कम कितना पैसा लगा सकते है, शेयर मार्केट को कैसे समझे, शेयर मार्केट काम कैसे करता है, शेयर मार्केट में अकाउंट कैसे खोले और शेयर बाजार में नुकसान से बचने के टिप्स।


Upstox से पैसे कैसे कमाए


अगर आपको ये आर्टिकल पसन्द आया हो तो इसे अपने Whatsapp और Facebook ग्रुप में शेयर जरूर करियेगा। आपके इस छोटे से प्रयास से हमे बहुत मदद मिलेगी।

अगर आपके मन मे अभी भी कोई सवाल हो या आपका कोई सुझाव हो तो नीचे कमेंट में जरूर बताइयेगा। मैं उसका जवाब देने की पूरी कोशिश करूंगा।

Post a Comment

0 Comments